टेलीविजन जगत की मशहूर अभिनेत्री एवं ‘बिग बॉस 7 ‘ की विजेता रह चुकी गौहर खान ने जाने -माने म्यूजिक कम्पोजर स्माइल दरबार की बेटे जैद दरबार से सगाई कर ली हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। तस्वीर में गौहर खान जैद दरबार के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में दोनों एक दूसरे को देख रहे हैं और उनके पीछे एक दिल शेप की गुब्बारे पर लिखा है-‘उसने हां कर दी हैं!’ वहीं इस तस्वीर को गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथशेयर करते हुए कैप्शन में अंगूठी बनाई हैं।©2026 Agnibaan , All Rights Reserved