img-fluid

राजनाथ ने दी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं

November 14, 2020


नयी दिल्ली । रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath singh) ने शनिवार को दीपावली (Diwali) के पावन पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ (Heartiest wishes) देते हुए लोगों से आग्रह किया कि सभी लोग देश की सीमाओं पर मुस्तैद सैनिकों के प्रति सम्मान स्वरुप एक दीया अवश्य जलायें।

श्री सिंह ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आज कई ट्वीट किये। उन्होंने लिखा, “दीपावली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह पर्व आप सभी के जीवन में आनंद, उल्लास, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए यही मंगलकामना है। आपकी दीपावली शुभ एवं मंगलमय हो। खुशहाल दीपावली।”

सैनिकों के सम्मान में आज दीपावली पर एक दीया प्रज्वलित करने का आग्रह करते हुए श्री सिंह ने लिखा, “दीपावली के इस अवसर मैं देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे सभी सैनिकों, एवं उनके परिवारजनों को विशेष रूप से अपनी शुभकामनाएँ देता हूँ। मैं देश के सभी सैनिकों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस एवं पराक्रम को नमन करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण की कामना करता हूँ। सैनिकों को सलाम।”

उन्होंने कहा कि मैं देश के पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को भी दीपावली की शुभकामनाएँ देता हूँ। उन्होंने देश की सुरक्षा और सेवा में अपना जीवन दिया है। भले ही अब वे सक्रिय सेवा में नहीं हैं पर देश के लिए कुछ भी करने का उनका जज़्बा हमेशा क़ायम रहता है।

रक्षामंत्री ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस दीपावली पर सभी देशवासियों से एक आग्रह किया है कि भारत की रक्षा में लगे सभी सैनिकों के सम्मान में एक दिया अपने घर पर जलाना है। आप सभी आज एक दिया सैनिकों के लिए ज़रूर जलायें और सैनिकों के प्रति अपने सम्मान की अभिव्यक्ति करें।”

Share:

  • लोंगेवाला बॉर्डर पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, 1971 में भारतीय सेना ने PAK को दी थी मात

    Sat Nov 14 , 2020
    नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल की तरह इस बार भी बॉर्डर पर तैनात जवानों के साथ दिवाली मना रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी राजस्थान के जैसलमेर बॉर्डर में पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी के साथ सीडीएस बिपिन रावत, आर्मी चीफ एमएम नरवणे, एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और बीएसएफ के डीजी राकेश अस्थाना मौजूद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved