img-fluid

रणवीर सिंह के एड पर भड़के सुशांत के फैन्स, ट्विटर पर सुनाई खरी-खोटी

November 20, 2020


मुंबई। दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स ने रणवीर सिंह के नए एड को ट्रोल कर दिया। रणवीर का ये एड बिंगो मैड एंगल्स के लिए था जिस पर आरोप लगा है कि इसमें सुशांत का मजाक बनाने की कोशिश की गई है। एड में रणवीर सिंह से उनके रिश्तेदार बार-बार उनके फ्यूचर प्लान्स को लेकर सवाल पूछते नजर आ रहे हैं।

मैड एंगल्स खाने के बाद रणवीर बहुत सारी भारी-भरकम साइंटिफिक टर्म्स बोल कर अपने रिश्तेदारों के होश उड़ा देते हैं। अब सुशांत के फैन्स का आरोप है कि सुशांत इकलौते अभिनेता थे जिनकी विज्ञान को लेकर इतनी ज्यादा रुचि और रुझान था। एक यूजर ने लिखा- मित्रमंडल में एलियन्स की फीलिंग मैच करनी है। इन वाक्यों से तुम्हारा क्या मतलब है?

एक अन्य यूजर ने लिखा, “मिस्टर कार्टून रणवीर सिंह के साथ इस एड को नीचे गिराओ। ये सीधे तौर पर हमारे सुशांत को निशाना बनाने के लिए है।” लोगों ने ये एड नहीं हटाने पर अंजाम भुगतने की बात कही है। एक यूजर ने लिखा, “देखो किस तरह रणवीर सिंह और बिंगो मिलकर हमारे सुशांत सिंह राजपूत का मजाक बना रहे हैं।”

ट्रोलिंग के बाद हटाया लाइक – डिस्लाइक

इस तरह के तमाम ट्वीट बिंगो और रणवीर सिंह को निशाना बनाते हुए किए गए हैं जिसके बाद अब बिंगो ने इस एड से डिस्लाइक बटन हटा दिया है। यूट्यूब पर इस वीडियो को बिंगो के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपलोड किया गया था लेकिन महज डेढ़ लाख व्यूज के बाद कंपनी ने डिस्लाइक बटन को डिसेबल कर दिया है।

 

Share:

  • जानिए जिस होटल में रकुलप्रीत छुट्टियां मना रही है उसमें एक दिन ठहरने की कीमत

    Fri Nov 20 , 2020
    मुंबई। एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह इस समय मालदीव में छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं। ड्रग्स केस में फंसने के बाद से लाइमलाइट से दूर हो गईं रकुलप्रीत अब फिर सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई हैं। अब कहने को तो रकुल प्रीत पहले भी कई मौकों पर वेकेशन पर गई हैं, लेकिन उनकी ये छुट्टी कुछ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved