इराक । इराक में इस्लामिक स्टेट (IS) द्वारा एक बार फिर हमला किया गया है। खुबरों के मुताबिक हमले में करीब 6 पुलिसकर्मियों सहित तीन नागरिकों की मौत होने की खबर है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि सड़क के किनारे पड़े विस्फोटक से एक कार की टक्कर हो गई और इसके बाद राजधानी से लगभग 200 किलोमीटर दूर स्थित घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों की बचाव टीम पर जिहादियों ने तवातोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी।
इस घटना के संबंध में तिकरित शहर से 50 किलोमीटर दूर जोया के मेयर मोहम्मद जिदान ने बताया कि इस हमले में तीन नागरिकों सहित, हशेद अल-शाबी के चार सदस्यों और दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
विदित हो कि इससे पहले राजधानी के बाहरी इलाके में बगदाद हवाई अड्डे के पास अल-राडवानिया में एक लुकआउट पोस्ट पर आईएस के हमले में 8 नवंबर को ग्यारह लोग मारे गए थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved