img-fluid

विजयवर्गीय ने ममता के भतीजे पर फिर लगाया गौ तस्करी को संरक्षण देने का आरोप

November 25, 2020

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे व तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी का नाम लिये बिना उन पर फिर गौ तस्करी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

विजयवर्गीय का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कहते सुने जा सकते हैं कि पश्चिम बंगाल के कोयलांचल क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी और तस्करी होती है। इसका बड़ा हिस्सा भतीजे तक पहुंचता है। इसके अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों में पशुओं की तस्करी होती है जिसमें मूल रूप से गौ तस्करी शामिल है। इसमें भी भतीजे की संलिप्तता जगजाहिर है। बंगाल में ऐसा कोई अपराध नहीं है जिसका हिस्सा भतीजे तक नहीं पहुंचता हो । भाजपा सूत्रों ने बताया कि वीडियो मंगलवार का है। वह दक्षिण 24 परगना के‌ जयनगर गए थे जहां उक्त बयान दिया है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • Birthday Special: राजेश खन्ना ने आधी उम्र की डिंपल कपाडिया से की थी शादी, टाल दिया था हनीमून

    Wed Nov 25 , 2020
    मुंबई। बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना फिल्मों के साथ- साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते थे। राजेश खन्ना ने मार्च 1973 में एक्ट्रेस डिंपल कपाडिया से शादी की थी, जो कि काफी चर्चा में रही थी। राजेश खन्ना ने लंबे समय तक एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू को डेट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved