अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने फनी एवं फिटनेस वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इस बार शिल्पा ने इन सब से हटकर एक वीडियो फैंस के साथ साझा किया है। इस वीडियो में शिल्पा अपने किचेन गार्डन में लगे नीम्बुओं को दिखाती नजर आ रही है। साथ ही वीडियो में शिल्पा काफी खुश नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा-‘फूड फॉर थॉट…जिंदगी खूबसूरत है…हर हालात में कुछ अच्छा करें।’
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर शिल्पा का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं शिल्पा के इस पोस्ट पर उनके फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटी भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनकी बहन शमिता शेट्टी ने शिल्पा के इस पोस्ट पर इमोजी बना कर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। लम्बे समय तक अभिनय से दूरी बनाने के बाद शिल्पा शेट्टी एक बार फिर बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं।
शिल्पा शेट्टी 13 साल बाद सब्बीर खान की फिल्म ‘निकम्मा’ के साथ बॉलीवुड में वापसी करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी फिल्म ‘हंगामा 2’ में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह परेश रावल और मीजान जाफरी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved