
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जब जवान रात दस बजे के करीब ऑपरेशन से लौट रहे थे तब ही नक्सलियों ने कोबरा 206 बटालियन के जवानों पर IED से हमला किया है। इस हमले में असिस्टेंट कमांडेंट नितिन शहीद हो गए हैं, साथ ही 9 CRPF(केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) जवानों के जख्मी होने की खबर है। यह घटना ताड़मेटला इलाके के बुर्कापाल से छह किलोमीटर दूर एक स्थान की है।
सुकमा एसपी केएल ध्रुव ने इस हमले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर ले जाया गया है। वहीं बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने घटना की पुष्टि करते कहा कि इस मामले में ज्यादा जानकारी जंगल से जवानों के लौटने के बाद ही मिल पाएगी। जवान ब्लास्ट में घायल हुए हैं या स्पाइक होल से इस पर जवानों के आने के बाद ही स्पष्टीकरण मिल पाएगा।
शनिवार को यह सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी ताड़मेटला इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान देर रात नक्सलियों द्वारा लगाए गए स्पाइक होल में फंसकर कुछ जवान घायल हो गए हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved