
मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को आप जानते ही होंगे ये बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों मे गिनी जाती है। अभी हल ही मे अभिनेत्री अपने पति के निक जोनास साथ लंदन में एक कैब में फिल्म की शूटिंग करते देखा गया, जिसके बाद यह खबर फैल गई। इनकी आने वाली हॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा, ‘टेक्स्ट फॉर यू’ में एक कैमियो की भूमिका करते नजर आएंगे।
यह जोड़ी एक तनावपूर्ण दृश्य की शूटिंग कर रही थी और प्रियंका को निक को कार से बाहर निकलने के लिए कहते देखा जा सकता है। प्रियंका इस दौरान अपशब्द का भी इस्तेमाल करती है। निक को फिर कैब का दरवाजा खोलते और बाहर निकलते देखा गया। निक और प्रियंका की जोड़ी को म्यूजिक वीडियो के बाद उनके फैंस परदे पर साथ में देखने के लिए काफी बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में ये फिल्म उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम साबित नहीं होने वाली है। बता दें कि हाल ही में निक और प्रियंका की शादी को दो साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे को शादी की सालगिरह विश की थी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved