
लखनऊ। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार, सारा अली खान और दक्षिण की फिल्मों के स्टार धनुष के साथ ही फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह देर रात आगरा पहुंच गए हैं। ये सभी कलाकार सोमवार को सुबह छह बजे से ताजमहल पहुंचकर फिल्म अंतरंगी की शूटिंग करेंगे।
अभिनेत्री सारा अली खान ने आगरा पहुंचते ही ताज महल देखने की इच्छा जाहिर की, लेकिन उन्हें बताया गया कि ताज पर सैलानियों की संख्या की बंदिश है। एक दिन में पांच हजार से ज्यादा सैलानी ताज नहीं देख सकते हैं। सारी टिकटें बुक हो चुकी हैं, इस पर वह मायूस हो गईं। फिल्म की शूटिंग के लिए पहले से ही ताजमहल की लगभग सारी टिकटों को बुक करा लिया गया है। ताकि आम सैलानी शूटिंग में व्यवधान न डाल सकें और आसानी से शूटिंग पूरी हो सके। वहीं कुछ अन्य लोगों को पहले ही शूटिंग की जानकारी मिल गई थी। उन्होंने भी सोमवार को ताज का दीदार करने के साथ शूटिंग देखने के लिए टिकटें बुक करा ली थीं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved