अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa shetty)सोशल मीडिया के जरिये अक्सर फैंस से जुड़ी रहती है। वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपने वीडियो भी शेयर करती रहती है। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया है,जिसमें वह अपनी अभी अभिनेत्री बहन शमिता शेट्टी के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके पीछे एक जेट भी दिखाई दे रहा है। वीडियो में शिल्पा और शमिता दोनों ही बहुत खुश नजर आ रही है।इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा-‘इट्स हॉलिडे टाइम फाइनली# फॅमिली टाइम !’
सोशल मीडिया पर शिल्पा (Shilpa shetty) और शमिता का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी बॉलीवुड की सबसे फेमस सिस्टर जोड़ी में से एक है। दोनों ही बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री है।शिल्पा शेट्टी लम्बे समय बाद अपने पूरे परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए विदेश जा रही है। शिल्पा शेट्टी ने ट्रैवलिंग का एक वीडियो अपनी इंस्टाग्रम स्टोरी पर भी फैंस के साथ साझा किया है। वर्कफ़्रंट की बात करे तो अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa shetty)जल्द ही शब्बीर खान निर्देशित फिल्म ‘निकम्मा’ और प्रियदर्शन की फिल्म ‘हंगामा 2 ‘ में दिखाई देगी। वह लम्बे समय बाद बड़े परदे पर वापसी कर रही है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved