
नई दिल्ली। कृषि कानून को लेकर दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र का घेराव करने के बाद अब राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर का घेराव करने का विचार कर रहे है।
माना जा रहा है कि संगठन के नेतृत्व में मंगलवार को किसान मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर का घेराव करेंगे। इस दौरान मुकेश अंबानी से किसान अपने खेतीबाड़ी में कॉरपोरेट की दखलअंदाजी को लेकर उस पर पाबंदिया लगाने का अनुरोध करेंगे।
उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर का घेराव को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष वीएम सिंह ने मीडिया को जानकारी दी है। वीएम सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा, “किसान मुकेश अंबानी से यह अनुरोध करेंगे कि नए कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है, लिहाजा कॉरपोरेट अपना कदम पीछे कर लें। इसके अलावा किसान यह भी पक्ष रखेंगे कि वह सरकार से कहें कि उनको यह कानून नहीं चाहिए और सरकार किसानों की बात मान लें।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved