
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह कोरोना का शिकार हो गई हैं। रकुल ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही रकुलप्रीत सिंह ने सभी से ये अपली भी की है कि उनके टच में आए सभी लोग अपनी कोरोना जांच करा लें।
रकुल प्रीत सिंह ने पोस्ट करते हुए लिखा, “मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मुझे कोरोना संक्रमण हुआ है। मैंने अपने आपको क्वारंटीन कर लिया है। मैं ठीक हूं। मैं आराम कर रही हूं ताकि शूट पर वापस आ सकूं। रिक्वेस्ट करती हूं कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं वे सभी अपना टेस्ट करवा लें।” रकुल के ये पोस्ट करते ही उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआएं करने लगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved