
पटना। अरुणाचल में अपने 6 विधायकों के टूट कर भाजपा में जाने के बाद बिहार की राजधानी पटना में JDU की बैठक जारी है। नीतीश की अगुवाई में चल रही इस बैठक में बड़ा राजनीतिक बदलाव किया गया है। इसके तहत RCP सिंह को JDU का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।
पटना में जदयू (JDU) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। इसी के साथ ही नीतीश के करीबी राज्यसभा सांसद आरपीसी सिंह उनके उत्तराधिकारी बन गए हैं। यानि JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह बनाए गए हैं। खुद नीतीश कुमार ने इसका प्रस्ताव राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दिया था जो सर्वसम्मति से पारित हो गया।
सीएम नीतीश कुमार आज सुबह जेडीयू ऑफिस पहुंचे जिसके साथ ही जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। बैठक JDU ऑफिस के अंदर बने कर्पूरी सभागार में चल रही है। इसके बाद राष्ट्रीय परिषद की भी बैठक होगी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई प्रस्ताव स्वीकृत किए जाएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved