img-fluid

शेयर बाजार में लगातार छठवें दिन तेजी, 14000 के करीब बंद हुआ निफ्टी

December 30, 2020

मुंबई। सकारात्मक घरेलू और वैश्विक संकेतों से आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। यह लगातार छठवां कारोबारी सत्र है जब प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त पर बंद हुए। अमेरिका में बहुप्रतीक्षित कोरोना वायरस राहत विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद बाजार में तेजी रही।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 133.14 अंक ऊपर 47746.22 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.35 फीसदी (49.35 अंक) की बढ़त के साथ 13981.95 के स्तर पर बंद हुआ। 

मालूम हो कि वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। लेकिन विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम, श्री सीमेंट, बजाज फाइनेंस और इचर मोटर्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, एसबीआई और भारती एयरटेल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज बैंक, फार्मा, प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, आईटी, रियल्टी, एफएमसीजी, मीडिया, ऑटो और मेटल शामिल हैं।

आज शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 38.72 अंक (0.08 फीसदी) की तेजी के साथ 47,651.80 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.08 फीसदी (11.10 अंक) ऊपर 13,943.70 के स्तर पर खुला था। 

मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। यह लगातार पांचवां कारोबारी सत्र था जब प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त पर बंद हुए। सेंसेक्स 0.55 फीसदी की तेजी के साथ 259.33 अंक ऊपर 47613.08 के स्तर पर बंद हुआ और निफ्टी 0.43 फीसदी (59.40 अंक) की बढ़त के साथ 13932.60 के स्तर पर बंद हुआ था। 

Share:

  • ममता सरकार और राज्यपाल का टकराव राष्ट्रपति तक पहुंचा

    Wed Dec 30 , 2020
    कोलकाता । पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच चल रहा टकराव राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तक पहुंच गया है। राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को हटाने की मांग की है। इधर, राज्यपाल ने उनके आरोपों को पूरी तरह से […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved