img-fluid

इमरान हाशमी की गनमास्टर G9 का बॉक्स ऑफिस पर 2 फिल्मों से मुकाबला

November 29, 2026

डेस्क: इमरान हाशमी ने अपने फैंस की सुन ली है और वे अपने पुराने ट्रैक पर वापस आ गए हैं. दरअसल फैंस का ऐसा मानना था कि इमरान को अपने 2000s वाले अंदाज में वापस आ जाना चाहिए. उन्होंने ऐसा किया भी और साल 2026 की शुरुआत में ही इसका फायदा भी उन्हें देखने को मिला. उनकी फिल्म गनमास्टर जी9 ने कमाल की कमाई कर के दिखाई. इस फिल्म ने रिलीज के 2 दिनों में ही अपनी कमाई से चौंका दिया है. फिल्म शानदार कलेक्शन करती नजर आई है.

इसे आयुष्मान खुराना की ये प्रेम मोल लिया और रणबीर कपूर की रामायण पार्ट 1 का सामना करना पड़ा है. इन दोनों फिल्मों के सामने दो दिनों में गनमास्टर जी9 की कमाई को कम नहीं कहा जाएगा. आइए जानते हैं कि इस फिल्म का कलेक्शन कैसा रहा है.


  • गनमास्टर जी9 फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 3.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 4.30 करोड़ रुपये का रहा था. रिलीज के दूसरे दिन मूवी ने नेट कलेक्शन के मामले में 4.35 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 5.20 करोड़ रुपये का रहा. विदेश से दो दिनों में इस फिल्म ने 50 लाख ही कमाए हैं. वहीं इसका 2 दिनों का ओवरसीज कलेक्शन 80 लाख रुपये का हो गया है. फिल्म का दो दिनों का टोटल नेट कलेक्शन 8 करोड़ रुपये का वहीं ग्रॉस कलेक्शन 9.50 करोड़ रुपये का रहा है. इसे मिला लिया जाए तो दो दिनों में इस फिल्म ने कुल 10.30 करोड़ कमा लिए हैं.

    गनमास्टर जी9 को रणबीर कपूर की रामायण से मुकाबला करना पड़ रहा है. साथ ही फिल्म का डायरेक्ट क्लैश आयुष्मान खुराना की ये प्रेम मोल लिया से हो रहा है. भारत में तो आयुष्मान और इमरान की फिल्में एक जैसी कमाई कर रही हैं. लेकिन विदेशों में आयुष्मान खुराना की मूवी ज्यादा आगे निकलती नजर आ रही है. वहीं विदेशी मार्केट में रामायण की सफलता भी इमरान हाशमी की इस फिल्म का गेम बिगाड़ रही है.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved