अपने फैशन सेन्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा ने नए साल के मौके पर अपनी एक तस्वीर फैंस के साथ साझा की है,जिसमें वह अपने पति आनंद आहूजा के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। तस्वीर में सोनम अपने पति आनंद आहूजा को किस करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को फैंस के साथ शेयर करने के साथ ही सोनम ने नए साल की बधाई भी दी है। सोनम ने लिखा-‘2021 मैं जिंदगी में अपने प्यार के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार हूं। यह साल प्यार, परिवार, दोस्तों, काम, यात्रा और आध्यात्मिक विकास समेत तमाम चीजों से भरा रहने वाला है। मैं एक अच्छे साल की उम्मीद कर रही हू्ं। हम खूब मेहनत करेंगे और जिंदगी को पूरी तरह से जिएंगे और पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे।’
View this post on Instagram
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved