अभिनेत्री सुष्मिता सेन के बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल का आज जन्मदिन है। इस मौके पर सुष्मिता सेन ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीर शेयर की हैं ,जिनमे वह अपने लांग टाइम बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सुष्मिता ने लिखा-‘ ‘हैप्पी बर्थडे बाबुश…रूह से रूह तक। भगवान तुम्हें वो सब दें जो तुम्हारा दिल चाहे।’ इसके साथ ही सुष्मिता ने रोहमन के लिए अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की भी कामना करते हुए उन्हें अलीशा और रिनी दोनों बेटियों की तरफ से भी हग दिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved