img-fluid

दूल्हों पर जीजा ने लुटाया प्यार, एक-एक करोड़ रुपये की नोटों की माला पहनाई

November 22, 2026

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा (Mathura UP) जिले में एक शादी समारोह के दौरान जीजा ने अपने दो सालों पर ऐसा उपहार लुटाया कि घुड़चढ़ी देखने पहुंचे लोग हैरान रह गए। दोनों दूल्हों को 500-500 रुपये के नोटों से बनी एक-एक करोड़ रुपये की माला पहनाई गई। प्रत्येक माला करीब 100 फीट लंबी बताई गई है। इस अनोखे उपहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना सुरीर कोतवाली क्षेत्र के नगला फौदा गांव की है। शनिवार को गांव निवासी ठाकुर योगेंद्र सिंह और कुशलपाल के बेटे प्रशांत तथा कान्हा राघव की घुड़चढ़ी निकाली गई। दोनों की शादी गोवर्धन स्थित एक मैरिज होम में गांव मुड़सेरस की युवतियों के साथ होनी है।



  • घुड़चढ़ी के दौरान राजस्थान के कामां क्षेत्र के नंदोली गांव निवासी जीजा योगेश कुमार ठाकुर ने अपने दोनों सालों को खास तोहफा देने का फैसला किया। उन्होंने दोनों दूल्हों को एक-एक करोड़ रुपये के 500 रुपये के नोटों से बनी माला पहनाई। करीब 100-100 फीट लंबी मालाओं को देखकर गांव के महिला-पुरुष और रिश्तेदार दंग रह गए।

    बताया गया कि दोनों दूल्हे मार्बल और पत्थर के शोरूम संचालित करते हैं तथा भाकियू भानु के किसान नेता महावीर स्वामी के भतीजे हैं। जीजा के इस अनोखे अंदाज की घुड़चढ़ी गांव में ही नहीं, आसपास के क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved