
मुंबई । मुंबई शहर की महापौर किशोरी पेडणेकर को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले की गहन जांच आजाद मैदान पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
किशोरी पेडणेकर ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि धमकी देने वाले ने बताया कि वह गुजरात के जामनगर से फोन कर रहा है। फोन पर ही अज्ञात आरोपित ने हिंदी भाषा में गाली दी और जान से मारने की भी धमकी दी। इसके बाद उन्होंने आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया, मामले की जांच जारी है।
मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर को 21 दिसम्बर 2020 को शाम 6 बजे धमकी भरा फोन आया था। मुंबई स्थित महापौर कार्यालय ने २२ दिसम्बर 2020 को आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में आजाद मैदान की टीम गुजरात स्थित जामनगर गई है। इस मामले में बेहद गोपनीयता बरती जा रही है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved