img-fluid

कोरोना : देश में पिछले 24 घंटे में मिले 16, 311 नए मामले, 161 लोगों की मौत

January 11, 2021

नई दिल्ली । देश में कोरोना मरीजों की संख्या एक करोड़ चार लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16 हजार 311 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,04,66,595 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 161 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,51,160 तक पहुंच गई है।

सोमवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,22,526 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,00,92,909 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट बढ़कर 96.42 प्रतिशत हो गया है।

पिछले 24 घंटे में 06 लाख से अधिक टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटे में 06 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 11 जनवरी को 06,59,209 टेस्ट किए गए। अबतक देश में कुल 18,17,55,831 टेस्ट किए जा चुके हैं।

Share:

  • पिपल्याहाना ब्रिज पर लगाया सजावटी सामान आधी रात के बाद चुरा रहे हैं लोग

    Mon Jan 11 , 2021
    चोरी होने लगे कीमती पौधे और अटल सेतु से रिफ्लेक्टर लोगों को पसंद आ रही डेकोरेटिव लाइट, अब होगी स्थायी इंदौर। अभी पिछले हफ्ते ही उद्घाटित हुए पिपल्याहाना ओवरब्रिज, जिसे अटल सेतु नाम मुख्यमंत्री ने दिया, उस पर जो सजावटी सामान लगे हैं, उसकी चोरी असामाजिक तत्वों के साथ-साथ आसपास के लोगों द्वारा की जाने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved