
मुंबई। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकती पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा माता-पिता बन गए हैं। अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया है। काफी समय से विराट-अनुष्का अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार उनके घर किलकारी गूंज गई है।
View this post on Instagram
विराट कोहली अपने बच्चे के जन्म से पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापिस भारत आ गए हैं और वह अनुष्का के साथ ही है। विराट ने 11 दिसंबर 2017 को बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का से शादी की थी। इटली में हुई शादी में काफी करीबी दोस्तों और कुछ रिश्तेदारों को ही बुलाया गया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved