पाली । आमिर खान की फिल्म दंगल से रातों रात स्टार बनने वाली फातिमा सना शेख ने अपना 28वां जन्मदिन पाली जिले के नारलाई फोर्ट में सोमवार रात केक काटकर मनाया। इस मौके पर अभिनेता अनिल कपूर और उनकी पूरी टीम मौजूद रहीं। फातिमा सना शेख चार दिन पहले ही नारलाई फोर्ट में फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आईं थीं। रविवार को उनका जन्मदिन होने के अवसर पर नारलाई फोर्ट में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें इन अभिनेताओं के साथ फिल्म की पूरी यूनिट ने हिस्सा लिया। अभिनेता अनिल कपूर की आने वाली फिल्म थार को लेकर पाली और राजसमंद की विभिन्न लोकेशन पर शूटिंग हो रही है। शूटिंग के सिलसिले में अभिनेता अनिल कपूर, उनके पुत्र और अभिनेत्री फातिमा सना शेख नारलाई फोर्ट में रुके हुए हैं। अगले सात दिनों तक विभिन्न लोकेशन पर शूटिंग की जाएगी। बीते कई साल से इंडस्ट्री में काम कर रहीं फातिमा को फिल्म दंगल से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था।
Redmi Note 9T और Redmi 9T को ग्लोबली शाओमी (Xiaomi) की लेटेस्ट रेडमी सीरीज के तहत लॉन्च कर दिया गया है। Redmi Note 9T इससे पहले लॉन्च हुए Redmi Note 9 5G का ट्टिक वर्जन है। वहीं, Redmi 9T फोन Redmi Note 9 4G का री-ब्रांडेड वर्जन है। दोनों रेडमी फोन को ग्रेडिएंट बैक और […]
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही मां बनने वाली हैं, लेकिन इस दौरान भी वो काम कर रही हैं। बीते कुछ दिनों से लगातार अनुष्का की नई तस्वीरें सामने आ रही हैं। हाल ही में एक बार फिर अनुष्का की फोटोज सामने आईं जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ऐड शूट के लिए […]
मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों सेलेब्स की शादियों हो रही हैं. हाल में राजकुमार राव-पत्रलेखा(Rajkumar Rao – Patralekha) और अनुष्का रंजन-आदित्य सील(Anushka Ranjan-Aditya Seal) ने शादी(Wedding) की है. विक्की कौशल-कैटरीना कैफ (Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding) की शादी की तैयारी चल रही हैं और अगले हफ्ते शादी होने वाली है. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर […]
वाशिंगटन (Washington)। एक दीवाना था’ एक्ट्रेस एमी जैक्सन (amy jackson) ने अपने बॉयफ्रेंड ‘गॉसिप गर्ल’ स्टार एड वेस्टविक (ed westwick) से सगाई कर ली है । सोमवार को इंस्टाग्राम पर इस जोड़े ने एक संयुक्त पोस्ट साझा किया। 31 वर्षीय जैक्सन ने उसके पोस्ट को कैप्शन दिया, “हेल यस,” जबकि 36 वर्षीय वेस्टविक ने अपनी […]