
अगले सप्ताह से पीसी सेठी अस्पताल में भी लगेगा टीका
इंदौर। प्रशासन द्वारा वैक्सीनेशन के लिए शहर में एक और नया सेंटर बनाया गया है, जिसे अगले सप्ताह से शुरू कर दिया जाएगा। अपर कलेक्टर हिमांशु चंद्र ने बताया कि लोगों को टीके लगाने में कोई दिक्कत नहीं हो, इसलिए पीसी सेठी अस्पताल को भी सेंटर बनाया गया है, जहां अगले सप्ताह से टीके लगाने की शुरुआत की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है। अभियान के अंतर्गत शहर के 5 अस्पताल एमवाय, राजश्री अपोलो, बांबे अस्पताल, अरबिंदो अस्पताल एवं ईएसआईसी अस्पताल हैं।
लोगों को जागरूक भी कर रहे
जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम टीके लगाने के लिए लोगों को जागरूक भी कर रही है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में एसडीएम, तहसीलदार सहित पूरा राजस्व अमला लोगों को वैक्सीन के प्रति जागरूक कर बता रहे हैं कि वे डरें नहीं, निडरता से टीके लगवाएं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved