
मुंबई । मुंबई पुलिस ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को गुरुवार को समन जारी कर शुक्रवार (22 जनवरी) को पूछताछ के लिए उपस्थित रहने को कहा है। यह समन; गीतकार जावेद अख्तर मानहानि मामले में कोर्ट के निर्देश पर जारी किया गया है।
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना ने ट्विट कर बालीवुड में नेपोटिज्म का आरोप लगाया था। उस समय कंगना ने जावेद अख्तर और महेश भट्ट पर भी आरोप लगाए थे। इसको लेकर जावेद अख्तर ने अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में कंगना के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मुंबई पुलिस को इस मामले की छानबीन करने का आदेश दिया है। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को कंगना को समन जारी किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved