
बैंकाक। सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी शुक्रवार को थाईलैंड ओपन के मिश्रित युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को यहां मलेशिया के गोह लिउ यिंग और चैन पेंग की जोड़ी को 75 मिनट तक चले एक रोमांचक मुकाबले में 18-21, 24-22, 22-20 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रैंकीरेड्डी और पोनप्पा को पहले गेम में 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन दोनों ने अगले दो गेम जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
बता दें कि भारतीय जोड़ी ने गुरुवार को जर्मनी के मार्क लम्सफस और इसाबेल हर्ट्रिच की जोड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। सात्विक-पोनप्पा की जोड़ी ने जर्मन जोड़ी को 56 मिनट तक चले मुकाबले में 22-20, 14-21, 21-16 से शिकस्त दी थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved