
चेन्नई। भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज 5 फरवरी से चेन्नई में शुरू होगी। शुरुआती दो टेस्ट मैच चेन्नई में और आखिरी के दो टेस्ट मैच अहमदाबाद में खेले जाएंगे।
कप्तान जो रूट समेत इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सदस्य भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले दो टेस्ट के लिए बुधवार को चेन्नई पहुंच गए हैं। रूट और उनकी टीम श्रीलंका से सुबह 10।30 पर यहां पहुंची और सीधे होटल चली गई, जहां दोनों टीमों के लिए बायो बबल बनाया गया है।
दोनों टीमें होटल लीला पैलेस में ठहरी हैं जहां बायो बबल बनाया गया है। टीमें छह दिन तक पृथकवास में रहने के बाद दो फरवरी से अभ्यास शुरू करेंगी। दोनों टीमों का कोरोना टेस्ट भी होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज 5 फरवरी से चेन्नई में शुरू होगी। शुरुआती दो टेस्ट मैच चेन्नई में और आखिरी के दो टेस्ट मैच अहमदाबाद में खेले जाएंगे
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved