बैंकाक। वियतनाम ने एस्ट्राजेनेका/ऑक्सफोर्ड यूनीवर्सिटी की कोविड-19 वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। सरकारी न्यूज पोर्टल ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक एस्ट्राजेनेका वियतनाम को वैक्सीन की 300 लाख डोज की आपूर्ति करेगी और पहली खेप वर्ष की पहली तिमाही में मिलने की उम्मीद है।
वियतनाम ने अन्य देशों की वैक्सीन प्राप्त करने के अलावा घरेलू वैक्सीन विकसित करने में लगा है। देश में विकसित ननोकोवैक्स और कोविवैक्स का अभी पहले चरण का परीक्षण चल रहा है तथा फरवरी और मार्च में दूसरे चरण का परीक्षण होगा। वियतनाम में कोरोना संक्रमण के अब तक 1739 मामले सामने आये हैं जिनमें 1739 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 35 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोलकाता। भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को एंजियोप्लास्टी होने के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है. अब सौरव गांगुली को एक हफ्ते के लिए आराम करने को कहा गया है. अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टर्स के मुताबिक अब सौरव गांगुली की तबीयत ठीक है. बता दें कि इस साल की शुरुआत […]
वॉशिंगटन। कोरोना वायरस से जूझ रही दुनिया के लिए एक अच्छी खबर है। अमेरिका में अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस का टीका दिया जा चुका है। सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन के डायरेक्टर रॉबर्ट रेडफील्ड ने इसकी जानकारी दी और बताया कि इन 10 लाख से ज्यादा लोगों को […]
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट को बुधवार को दूसरी महिला जज मिल गईं। राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी ने नियुक्ति के बाद न्यायमूर्ति 61 वर्षीय मुसर्रत हिलाली को शीर्ष अदालत में पदोन्नत किया। इससे पहले हिलाली पेशावर उच्च न्यायालय (PHC) के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थीं। मंगलवार को उन्हें न्यायाधीशों की नियुक्ति पर आठ […]
इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) में अल्पसंख्यकों का जबरण धर्मांतरण (Forcrfully Coversion into Islam) जारी है। पाकिस्तान में हिंदू, सिख और ईसाई लड़कियों का धर्मांतरण करवा कर उनके जबरदस्ती निकाह करवाए जा रहे हैं। यह घटना 6 जनवरी 2021 की है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की बलूचिस्तान की एकता कुमारी (Ekta Kumari) के साथ यह घटना घटी […]