img-fluid

भोपाल में बगुलों की मौत से हड़कंप, बर्ड फ्लू की आशंका

February 06, 2021

  • बगुलो के सैंपल और बीट जांच के लिए लैब में भेजे गए

भोपाल। राजधानी के करोंद क्षेत्र में 3 और 4 फरवरी को मृत पाये गए 4 बगुलों के सैम्पल और बीट जांच के लिये लैब को भेज दिए गए हैं। पशुपालन विभाग और नगर निगम के दल द्वारा मृत पाये गए बगुलों का डिस्पोजल और डिसइन्फेक्शन की कार्यवाही कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग को आसपास के क्षेत्र में फीवर सर्वे के लिए कहा गया है। प्रदेश के 32 जिलों में कौओं और जंगली पक्षियों में बर्ड फ्लू पाये जाने के बाद स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। चार जिलों झाबुआ, हरदा, मंदसौर और रायसेन में मुर्गियों में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। इन जिलों में पुष्टि होने के बाद 4795 मुर्गियों की कलिंग कर निर्धारित दर के अनुसार कुक्कुट-पालकों को एक लाख 93 हजार का मुआवजा दिया जा रहा है। इंदौर, आगर, नीमच, देवास, उज्जैन, खण्डवा, खरगोन, गुना, शिवपुरी, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, दतिया, अशोकनगर, बड़वानी, भोपाल, होशंगाबाद, बुरहानपुर, छिन्दवाड़ा, डिण्डोरी, मण्डला, सागर, धार, सतना, पन्ना, बालाघाट, श्योपुर, छतरपुर और रायसेन में कौओं और जंगली पक्षियों में बर्ड फ्लू मिला था। पशुपालन विभाग द्वारा विभिन्न जिलों से अब तक मुर्गियों और प्रवासी पक्षियों के 4994 नमूने एकत्र कर जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग अनुसंधान संस्थान, भोपाल को भेजे जा चुके हैं। लम्बे समय से प्रदेश में मुर्गियों में असामान्य मृत्यु अथवा बीमारी की सूचना नहीं मिलने के बावजूद सभी जिलों में बर्ड फ्लू रोग नियंत्रण के लिये हरसंभव सतर्कता एवं सावधानी बरती जा रही है।

 

Share:

  • अब न्यूनतम तापमान लुढ़का

    Sat Feb 6 , 2021
    भोपाल। उत्तरी राजस्थान पर बना प्रेरित चक्रवात उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश पर सक्रिय हो गया है। कुछ स्थानों पर बौछारें पडऩे और हवा का रुख उत्तरी होने से तापमान में गिरावट होने लगी है। इसी क्रम में शुक्रवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में शनिवार के मुकाबले 6.3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved