देश बड़ी खबर

प्रधानमंत्री मोदी बोले- कुछ लोग नहीं चाहते किसानों की आमदनी बढ़े

लखनऊ। देश की आजादी में बड़ी भूमिका अदा करने वाले महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर आज उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा सम्मान दिया। बहराइच में मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल की आधारशिला रखने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्तौरा पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री को राजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा पयागपुर रियासत के यशवेंद्र प्रताप सिंह ने भेंट की। मुख्यमंत्री के दीप पूजन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर एक बार फिर किसानों को समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर लगातार भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। जिन लोगों ने किसानों की जमीन छीन ली, वो नहीं चाहते हैं कि किसानों की आमदनी बढ़े। हमारी सरकार देश के प्रत्येक नागरिक को समर्थ बनाने का प्रयास कर रही है।


इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली से व उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अपने पराक्रम से मातृभूमि का मान बढ़ाने वाले, राष्ट्रनायक महाराजा सुहेलदेव की जन्मभूमि और ऋषि मुनियों ने जहां तप किया, उस पावन धरती बहराइच को नमन करता हूं। पीएम नरेंद्र मोदी ने वसंत पंचमी की सभी को शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा कि आज महाराजा सुहेलदेव के नाम पर बने मेडिकल कॉलेज को एक नया भवन भी मिला है। यह बहराइच के जीवन के लोगों को आसान बनाएगा। इसका लाभ आसपास के श्रावस्‍ती, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर के साथ ही नेपाल से आने वाले मरीजों को भी मिलेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत का इतिहास सिर्फ वह नहीं है, जो देश को गुलाम बनाने वालों या गुलामी की मानसिकता के साथ इतिहास लिखने वालों ने लिखा है। भारत का इतिहास वो भी है, जो भारत के सामान्‍य जनने, लोकगाथाओं में रचा-बसा है। जिसे पीढ़‍ियों ने आगे एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी बढ़ाते रहते हैं।

महापुरुषों का त्‍याग, उसकी तपस्‍या, उनका संगम, उनकी वीरता, शहादत का स्‍मरण करना व उनसे प्ररेणा प्राप्‍त करना, इससे बड़ा कोई अवसर नहीं होगा। यह दुर्भाग्‍य है कि भारत और भारतीयता की रक्षा के लिए जिन्‍होंने जीवन स‍मर्पित कर दिया, ऐसे अनेक नायक-नाय‍िका को वह स्‍थान नहीं दिया था, जिसके वो हकदार थे। इतिहास रचने वालों के साथ इतिहास लिखने वालों के नाम पर हेरफेर करने वालों ने जो अन्‍य किया, उसे आज का भारत सुधार रहा है।

पीएम ने कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस, जो आजाद हिंद सरकार के पहले प्रधानमंत्री थे, क्‍या उनकी इस पहचान व योगदान को महत्‍व दिया गया। जो उनको मिलना चाहिए। आज हमने उनकी इस पहचान को अंडमान और निकोबार तक देश-दुनिया के सामने सशक्‍त किया है। हमने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की पहचान को देश-दुनिया के सामने सशक्‍त किया।

पीएम मोदी ने रामचरित मानस की एक चौपाई सुनाई। उन्‍होंने कहा कि प्रबिसि नगर कीजे सब काजा। हृदयं राखि कोसलपुर राजा। मंत्र का अर्थ- अयोध्यापुरी के राजा राम को हृदय में रखकर जो कुछ काम करेंगे उसमें अवश्‍य सफलता मिलेगी।

Share:

Next Post

Indian Railway ने शुरू की रेल यात्रियों के लिए ये सुविधा, सफर में नहीं होगी परेशानी

Tue Feb 16 , 2021
नई दिल्ली। कोरोना काल में हवाई यात्रा हो या ट्रेन का सफर सभी में कई बदलाव किए गए। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने AC क्लास के यात्रियों को ट्रेन में मिलने वाले बेडरोल की सुविधा को बंद करने के साथ ही केवल आरक्षित टिकट पर सफर करने […]