राजकुमार राव, जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और वरुण शर्मा (Varun Sharma) की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘रूही’ का दूसरा गाना ‘किस्तों’ को रिलीज हो गया हैं। इस गाने को जुबिन नौटियाल और सचिन-जिगर ने अपनी आवाज दी हैं। गाने के बोल गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। फिल्म के इस गाने को जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है।
राजकुमार और जाह्नवी (Janhvi Kapoor) की क्यूट केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही हैं। हालांकि गाने में जाह्नवी कपूर काफी डरी सहमी सी नजर आ रही हैं। वहीं राजकुमार राव गाने में उनकी देखभाल करते नजर आ रहे हैं। गाने में फिल्म का यह गाना फैंस की बीच काफी पसंद किया जा रहा है।
फिल्म ‘रूही’ में जाह्नवी कपूर डबल रोल में रूही अरोड़ा और अफजाना बेदी के किरदार में नजर आयेंगी। वहीं फिल्म में राजकुमार राव गगन अग्रवाल और वरुण शर्मा चीकू के किरदार में होंंगे। फिल्म के अन्य कलाकारों में पंकज त्रिपाठी और रोणित रॉय भी होंगे। फिल्म के निर्देशक हार्दिक मेहता है। यह फिल्म दिनेश विजन एवं मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्मित है। फिल्म को जिओ स्टूडियो प्रस्तुत करेगा। फिल्म ‘रूही’ इसी साल महशिवरात्रि के मौके पर 11 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Share:
फिल्म जगत के मशहूर निर्देशक प्रकाश झा (Prakash Jha) का जन्म 27 फरवरी, 1952 को बिहार में हुआ था। प्रकाश झा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1974 में प्रदर्शित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘अंडर द ब्लू’ के निर्माण से की। इसके बाद प्रकाश झा ने लगभग आठ साल के लम्बे अंतराल के बाद साल 1983 में […]
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। दरअसल, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा, शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। साइबर पुलिस ने अपनी चार्जशीट में इस बात का दावा किया है कि […]
नई दिल्ली: इंडियन आइडल सीजन 12 (Indian Idol season 12) में सबसे ज्यादा सुर्खियों में अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) और पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) रहे थे. इस जोड़ी ने लोगों का ध्यान खींचा था. इंडियन आइडल खत्म होने के बाद इस जोड़ी को कई प्रोजेक्ट भी साथ में मिले थे. दोनों म्यूजिक वीडियो में साथ […]
डेस्क। टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की हत्या के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट आज फैसला सुनाएगा। जस्टिस जाधव और बोरकर की बेंच इस केस का फैसला सुनाएगी। हाईकोर्ट में कुल चार अपीलें सूचीबद्ध हैं। गुलशन कुमार की 12 अगस्त 1997 को मुंबई में एक मंदिर के बाहर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई […]