संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) में इस शुक्रवार को म्यांमार (Myanmar) के ताजा हालात को लेकर चर्चा होने की संभावना है। अमेरिका (US) के अनुरोध के बाद म्यांमार पर चर्चा करने के लिए यह बैठक बुलाई जा सकती है। संयुक्त राष्ट्र (Security Council) के एक राजनयिक सूत्र ने आज यह जानकारी दी है।
उल्लेखनीय है कि म्यांमार की नेता आंग सान सू की (Aung San Suu Kyi) समेत अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया है। सेना ने उनकी पार्टी पर नवंबर में हुए चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया है। इस सूत्र के मुताबिक सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष ने म्यांमार के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सचिवालय को शुक्रवार सुबह एक बैठक आयोजित करने के लिए कहा है।
गौरतलब है कि म्यांमार में सेना ने तख्तापलट कर मौजूदा सरकार को बर्खास्त कर दिया है और देश में एक फरवरी से एक वर्ष के लिए आपातकाल लागू करने की घोषणा की है। सेना के इस कदम के खिलाफ हजारों लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों और सेना के बीच हुई हिंसा में अब तक 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मंगलवार को सीबीआई (CBI), एनआईए (NIA) और ईडी (ED) जैसे केंद्रीय जांच एजेंसियों के दफ्तरों में अब तक CCTV कैमरे नहीं लगने पर नाराजगी जताई। शीर्ष अदालत ने फटकार वाले अंदाज में कहा कि सरकार इस मामले से पैर पीछे खींचने की कोशिश कर रही है। अदालत […]
टोक्यो । कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच जापान ने घरेलू पर्यटन को गति देने के लिए टोक्यो ने छूट की घोषणा वापस ले ली है। स्पेन में भी उत्तरी अरेगन और कातालूनिया क्षेत्र में नए मामले आए हैं। जिसके बाद यहां भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। बार्सिलोना में लोगों को घरों में ही […]
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि वर्ष 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हैकर्स ने न तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चुनाव जीतने में मदद की और न ही किसी भी तरह से आंतरिक राजनीतिक मामलों में दखलंदाजी की। पुतिन ने कहा, ‘‘रूसी हैकरों ने अमेरिका के […]
वॉशिंगटन। अमेरिका के सिग्नेचर बैंक और सिलिकॉन वैली बैंक डूबने की खबरें पूरी दुनिया की सुर्खियां बनी हुई हैं। अब इसे लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का बड़ा बयान सामने आया है। जो बाइडन ने रविवार को ट्वीट करते हुए कहा कि बैंकों के डूबने के लिए जो लोग भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ […]