भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

संवाद और संपर्क पर BJP का जोर

  • टीम वीडी ने संभाला मैदानी मोर्चा, निकाय चुनाव को लेकर बढ़ाई सक्रियता

भोपाल। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों जोरों पर है। चुनावी तैयारी में भाजपा (BJP) सबसे आगे है। इसकी वजह है कि प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) के नेतृत्व में पार्टी संवाद और संपर्क पर जोर दे रही है। वीडी (VD) द्वारा प्रदेश संगठन का पद संभालने के बाद से ही नेताओं को संघ की तर्ज पर संवाद और संपर्क करने की परिपाटी पर जोर दिया जा रहा है। यही वजह है कि मौजूदा समय में सोशल मीडिया (Social Media) के बढ़ते प्रभाव व चलन को देखते हुए इस क्षेत्र में नवाचार करते हुए उनके द्वारा पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को सोशल मीडिया के अधिक से अधिक उपयोग को लेकर गाइडलाइन तक बना दी गई है। जिसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया को महज प्रचार-प्रसार और वार-पलटवार के दायरे तक ही सीमित न रखते हुए इस प्लेटफार्म को वे अपने रोज के कामकाज का हिस्सा बनाएं। ग्रुप के बीच भी यह कम्युनिकेशन का बड़ा माध्यम है। इस संबंध में जो निर्देश जारी किए हैं उसमें कहा गया कि फेसबुक और व्हाट्सएप सहित सोशल मीडिया के अन्य सभी प्लेटफार्म का उपयोग केवल अपने प्रचार-प्रसार और वार-पलटवार के लिए नहीं बल्कि इसे अपने रोजाना के कामकाज का हिस्सा बनाएं और कार्यकर्ताओं सहित ही इसे टारगेट ग्रुप के सदस्यों की सूची बनाकर उनसे निरंतर संवाद का माध्यम बनाएं। दरअसल भाजपा इस नवाचार के जरिए लोगों को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अपनी समस्याएं बताने की सुविधा पार्टी देने जा रही है। इससे लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाने जैसी परेशानियों का भी समाधान हो सकेगा। इसके तहत अब आवेदक या शिकायतकर्ता को इसके लिए विधायक के पार्टी कार्यालय तक नहीं जाना होगा और न ही राजधानी अथवा अन्य बड़े शहरों में स्थित कार्यालय या मंत्रालय के बार-बार चक्कर काटने पड़ेंगे।

बूथ मैनेजमेंट (Both Managment) पर फोकस (Focus)
प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (Vishnudutt Sharma) अपने मैदानी दौरों में बूथ कार्यकर्ताओं को मजबूत बना रहे हैं। इसके लिए उनके दौरों में संघ का ही पुराना पैटर्न दिख रहा है। उनके द्वारा प्रत्येक नगर निगम क्षेत्र को टारगेट बनाकर समाज के हर वर्ग का मन टटोलने का काम किया जा रहा हैं। शर्मा बूथ से लेकर मंडल और जिलों के नेताओं से वन-टू-वन कर मनभेद और मतभेद उभरने से रोकने में भी जुटे हैं। खास बात है कि वे अपने दौरों में एक समय का भोजन किसी बूथ स्तर के कार्यकर्ता के घर कर रहे हैं। यही नहीं बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता के घर जिले के प्रमुख नेता भी प्रदेशाध्यक्ष की पंगत में संगत कर रहे हैं। बूथ जीतो चुनाव जीतो और बूथ मजबूत तो संगठन मजबूत का नारा देकर प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने अब खुद प्रभारियों को भी यही मंत्र दिया है।

Share:

Next Post

20 लाख से अधिक Covid vaccine की डोज लगाने वाला देश का प्रथम राज्य बना UP

Sun Mar 7 , 2021
लखनऊ । उत्तर प्रदेश 20 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन की डोज लगाने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वैक्सीनेशन कार्य में देश में उत्तर प्रदेश का प्रथम स्थान होने पर संतोष व्यक्त करते हुए कोविड टीकाकरण की कार्यवाही को पूरी गति से संचालित करने के निर्देश दिए […]