अभी होली (Holi) आने में कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन बॉलीवुड में अभी से होली का खुमार सर चढ़कर बोलने लगा है। मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के घर तो अभी से होली का जश्न भी शुरू हो गया है। उन्होंने इस जश्न का एक वीडियो में भी इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है। इस वीडियो में नेहा अपने भाई टोनी कक्कड़, पति रोहनप्रीत सिंह और कुछ दोस्तों के साथ पूल में मस्ती करती दिखाई दे रही हैं और इस वीडियो को बैकग्राउंड में टोनी कक्कड़ का हाल ही में रिलीज हुआ सॉन्ग ‘तेरा सूट’ सुनाई दे रहा है। इस वीडियो को फैंस के साथ साझा करते हुए नेहा कक्कड़ ने लिखा-‘मारू पिचकारी होके लेफ्ट, होके राइट!!! परिवार के साथ घर में होली से पहले की मस्ती’।
View this post on Instagram
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved