
नई दिल्ली। कोरोना वायरस(Corona Virus) की दूसरी लहर(Second Waves) से देशभर में लोग घबराए हुए हैं. देश में 8 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन(Corona Vaccine) लग चुकी है. अभी 45 साल से ज्यादा उम्र वालों को वैक्सीन लगाई जा रही है. इसलिए वैक्सीन (Vaccine) लगवाने से पीछे नहीं हटें. दरअसल कुछ लोग कोविड-19 (Covid-19) के टीकाकरण (Vaccination) को लेकर भ्रम की स्थिति में हैं.
कोरोना का टीका (Corona Vaccine) लगने के बाद अगर आपकी तबीयत खराब हुई और आप अस्पताल में भर्ती हुए तो इसका खर्च हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी (Health Insurance Company) उठाएगी. भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने सभी बीमा कंपनियों को इस बाबत आदेश जारी कर दिया है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved