• img-fluid

    समर सीजन में सेहत का खजाना है अंगूर, जानें सेवन करने के फायदें

  • April 19, 2021

    गर्मियों के मौसम में बीमारियों का खतरा बहुत बड़ जाता है इसलिए सेहत का ख्‍याल रखना बेहद आवश्‍यक है । क्योंकि इस मौसम में शरीर को विटामिन, कैल्शियम और ग्लूकोज (Glucose) की भरपूर जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप गर्मियों में अंगूर (grapes) का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। क्योंकि अंगूर गर्मियों के मौसम में बहुत उपयोगी माना जाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन एक कटोरी अंगूर का सेवन करते हैं तो इससे आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

    गैस और कब्ज (Constipation) की समस्या भी गर्मियों में बहुत होती है। ऐसे में कब्ज और गैस की समस्या से परेशान हैं तो अंगूर का सेवन करें। गैस और कब्ज से बचने के लिए अंगूर खाना बहुत फायदेमंद रहता है। कब्ज के अलावा अंगूर को वजन बढ़ाने के लिए भी डाइट में शामिल किया जा सकता है। जो लोग दुबलेपन (Thinness) की समस्या से परेशान हैं उनके लिए अंगूर का सेवन फायदेमंद हो सकता है।


    कोरोनाकाल में इम्यूनिटी को मजबूत रखना बहुत जरूरी माना जाता है। ऐसे में अगर आप गर्मियों (Summer) में अंगूर का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर की इम्यूनिटी मजबूत रहती है। अंगूर में ऐसे कई पौषक तत्व (Nutritional value) पाए जाते हैं जो शरीर को मजबूत बनाने में फायदेमंद रहते हैं। इसलिए मजबूत इम्यूनिटी (Immunity) के लिए अंगूर का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

    अंगूर का सेवन करने शरीर का ब्लड प्रेशर (blood pressure) भी कंट्रोल रहता है। ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए अंगूर का सेवन करना बहुत फायदेमंद (Beneficial) माना जाता है। अगर शरीर में पोटेशियम कम होता है तो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर वाले हफ्ते में तीन से चार दिन अंगूर का सेवन करें, इससे उन्हें फायदा मिलेगा। अंगूर को डाइट में शामिल कर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है।

    अंगूर का सेवन करने से शरीर में भी खून की मात्रा भी बढ़ती है। क्योंकि अंगूर में कैल्शियम, पोटेशियम क्लोरॉइड, पोटेशियम सल्फेट, मैग्निशियम तथा एल्युमिन (Magnesium and Alumin) जैसे महत्वपूर्ण तत्व भी इसमें भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अलावा अंगूर में विटामिन (Vitamin) और पानी की पर्याप्त मात्रा रहती है जो शरीर में खून बढ़ाने में मदद करते हैं। यही वजह है कि गर्मियों में अंगूर खाने की सलाह दी जाती है।

    दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए भी अंगूर का सेवन विशेष रूप से फायदेमंद रहता है। हाल में हुए एक शोध से यह भी पता चला है कि ब्रेस्ट कैंसर (Breast cancer) की रोकथाम में अंगूर (grapes) का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए जिन लोगों को यह परेशानी होती है उन्हें अंगूर जरूर खाना चाहिए।

    अंगूर जितना खाने में अच्छा लगता है उतना ही यह शरीर के लिए फायदेमंद होता है। अंगूर में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट हार्ट अटैक, रक्त का थक्का जमने जैसी समस्याओं से बचाने का काम करते हैं। इसके अलावा ये कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने में भी मदद कर सकता है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को भी अंगूर खाने की सलाह दी जाती है।

    नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें। अगर आप पहले किसी बीमारी से ग्रसित है तो उपाय करने से पहले डॉक्‍टर का परामर्श जरूर लें । 

    Share:

    IPL 2021 : दिल्ली के खिलाफ हार के बाद KL Rahul ने अंपायर लगाया ये बड़ा आरोप

    Mon Apr 19 , 2021
    नई दिल्ली। पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के कप्तान लोकेश राहुल (KL Rahul) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के बड़े स्कोर वाले मैच में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ छह विकेट की हार के बाद कहा कि उन्हें बल्लेबाजी करते हुए लगा था कि 196 रन अच्छा लक्ष्य रहेगा, लेकिन शायद उनकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved