
नई दिल्ली। टीवी और फिल्मों के जाने माने एक्टर अमित मिस्त्री (Amit Mistry) का आज निधन हो गया। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। एक्टर ने कई टीवी सीरियल, बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया था। अमित मिस्त्री हाल ही में ‘तेनाली रामा’ और ‘मैडम सर’ जैसे टीवी शो में काम करते नजर आए थे। अमित मिस्त्री ने ‘यमला पगला दीवाना’, ‘शोर इन द सिटी’ और कई वेब सीरीज में भी काम किया था।
अमित मिस्त्री (Amit Mistry) के महर्षि देसाई ने उनकी मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, ‘मैं खुद पूरी तरह सदमे में हूं। वो एकदम ठीक थे, अपने घर पर ही थे। उन्होंने किसी स्वास्थ्य समस्या की शिकायत भी नहीं की। नाश्ते के बाद उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ और ये दिल का दौरा था। उनका परिवार उन्हें अस्पताल भी नहीं ले जा सका। मनोरंजन उद्योग के लिए उनके जैसे अभिनेता को खोना एक बड़ा क्षति है और मैं उन्हें बहुत मिस करूंगा।’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved