मनोरंजन

हॉस्पिटल में भर्ती हैं बोनी कपूर की बेटी अंशुला, बहन को देखने पहुंचीं Janhvi kapoor

मुंबई। बोनी कपूर (Boney Kapoor) की बेटी अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) को 5 जून शनिवार की रात को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अंशुला को ब्लड प्रेशर (BP) और शुगर लेवल(Sugar) की समस्या के चलते मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती (admited to Hinduja Hospital in Mumbai) कराया गया है। इसके बाद अंशुला को देखने के लिए उनके पिता बोनी कपूर(Boney Kapoor) और सौतेली बहन जान्हवी कपूर (Janhvi kapoor) भी हॉस्पिटल पहुंचे हैं।
अंशुला के हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद जान्हवी और बोनी के वहां पहुंचने के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। दरअसल जान्हवी कपूर (Janhvi kapoor) के हिंदुजा हॉस्पिटल पहुंचने के बाद काफी अटकलें लगाई जा रही थीं कि आखिर वह वहां क्यों पहुंची हैं। पहले बोनी कपूर की फैमिली ने अंशुला के हॉस्पिटल में होने की बात को कन्फर्म नहीं किया था।



अंशुला बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन हैं। माना जा रहा है कि रेग्युलर चेकअप के बाद अंशुला को जल्द ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। अंशुला कोरोना महामारी के दौरान लोगों की मदद के लिए सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रही हैं और उन्होंने कई डोनेशन ड्राइव्स में हिस्सा लिया है।

 

Share:

Next Post

संगठन में सिंधिया समर्थकों को मिलेगी जगह !

Mon Jun 7 , 2021
सिंधिया 9 को आएंगे भोपाल…शिवराज-शर्मा से मुलाकात भोपाल। भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) 9 जून को मध्यप्रदेश आएंगे। वे ग्वालियर भी जाएंगे। सिंधिया के आने से भाजपा संगठन (BJP organization) में बदलाव की अटकलें लगना शुरू हो गई हैं। सिंधिया मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष […]