
बीजिंग। चीन(China) ने अशांत शिनजियांग प्रांत (Xinjiang Province) में नए सैन्य कमांडर को नियुक्ति (Appointment of new military commander) किया है। मुस्लिम बहुल यह प्रदेश (Muslim majority region) पिछले कई सालों से अशांत है। चीन(China) ने आतंकवाद और चरमपंथ(terrorism and extremism) पर लगाम लगाने का हवाला देते हुए 10 लाख से अधिक मुस्लिम अल्पसंख्यकों को यहां पर कैद कर रखा है। शिनजियांग का बॉर्डर भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे देशों से लगता है। लेफ्टिनेंट जनरल वांग हैजियांग उत्तर पश्चिम क्षेत्र में व्यापक सैन्य मौजूदगी की निगरानी करेंगे जिसकी सीमा पाकिस्तान और अफगानिस्तान समेत कई अस्थिर मध्य एशियाई देशों से लगती है। अफगानिस्तान से अमेरिका अपने सैनिकों को वापस बुला रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved