
लाहौर। पाकिस्तान सरकार(pakistan government) ने कहा कि पंजाब प्रांत में पिछले हफ्ते भीड़ के हमले में बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिये गये मंदिर की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया (Repair work of damaged temple completed) गया है और इस घटना के सिलसिले में करीब 90 लोगों को गिरफ्तार (90 people arrested) किया गया है।
प्रांत के रहीम यार खान जिले (Rahim Yar Khan District) के भोंग कस्बे में गत बुधवार को गणेश मंदिर पर भीड़ ने हमला कर दिया था। भीड़ ने एक स्थानीय मदरसे को कथित तौर पर अपवित्र करने को लेकर गिरफ्तार किए गए आठ वर्षीय अल्पसंख्यक लड़के को अदालत द्वारा रिहा करने के विरोध में मंदिर पर हमला किया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved