आज कल कपल्स के बीच लड़ाई-झगड़े (Fight Between Couple) होना कोई नई बात नहीं इस के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। नौबत यहां तक आ जाती है कि एक दूसरे पर हाथापाई तक कर देते हैं, लेकिन एक अर्जेन्टीना (Argentina) से एक मामला सामने आया जहां एक की मौत तक हो गई।
महिला के पार्टनर की पहचान लुइस दारिओ गुआंटे के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि रोक्साना और लुइस के बीच किसी बात को लेकर बहस चल रही थी। इसमें लुइस ने रोक्साना पर हाथ उठा दिया। इससे गुस्से में रोक्साना के हाथ में मोबाइल फोन आया। रोक्साना ने मोबाइल लुइस पर फेंक दिया। फोन उसके सिर पर लगा। जिससे प्रेमी बेहोश हो गया। अस्पताल ले जाते हुए ही लुइस की मौत हो गई।
हालांकि यह मामला 18 अप्रैल का बताया जा रहा है। डॉक्टर्स ने बॉडी के पोस्टमॉर्टम में बताया कि उसके दिमाग में गहरी चोट आई थी। इसकी वजह से ऑन स्पॉट उसकी मौत हो गई। कोर्ट में केस की सुनवाई शुरू हो गई है जहां रोक्साना ने इस हमले को अपनी सेफ्टी के लिए उठाया कदम बताया। सेल्फ डिफेन्स के केस में रोक्साना को अभी सुनवाई तक बेल दे दी गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved