img-fluid

वैकुंठ चतुर्दशी पर भगवान शिव और विष्णु के पूजन से मिलेगा विशेष आशीर्वाद… पढ़ें ये कथा

November 23, 2026

नई दिल्ली। वैकुंठ चतुर्दशी (Vaikuntha Chaturdashi) का पर्व भगवान शिव (Lord Shiva) और भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की उपासना के लिए बेहद खास माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन दोनों देवताओं की विधि-विधान से पूजा करने पर भक्तों को विशेष आशीर्वाद (Special Blessing) मिलता है. इस दिन पूजा-पाठ के साथ वैकुंठ चतुर्दशी की पौराणिक कथा पढ़ना भी शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस कथा का संबंध भगवान विष्णु की ऐसी भक्ति से है, जिसे देखकर स्वयं भोलेनाथ भी प्रसन्न हो गए थे. आइए जानते हैं इसकी पौराणिक कथा।

वैकुंठ चतुर्दशी की पौराणिक कथा
पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार भगवान विष्णु अपने आराध्य भगवान शिव की पूजा करने के लिए काशी पहुंचे थे. उन्होंने कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर भगवान विश्वनाथ की विशेष आराधना करने का निश्चय किया. इसके लिए श्रीहरि ने एक हजार स्वर्ण कमल के फूलों से भोलेनाथ का पूजन करने का संकल्प लिया।


  • 2027 में 7 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की रहेगी कृपा!
    पूजा शुरू हुई. भगवान विष्णु ने विधि-विधान से शिवलिंग का अभिषेक किया और फिर एक-एक करके कमल के फूल चढ़ाने लगे. इसी बीच भगवान शिव ने उनकी निष्ठा परखने के लिए एक कमल का फूल अपनी माया से गायब कर दिया. जब श्रीहरि ने फूलों की गिनती की, तो एक फूल कम निकला. अब उनके सामने अपना संकल्प पूरा करने की चुनौती थी।

    भगवान विष्णु को कमल नयन भी कहा जाता है. उनकी आंखों की तुलना कमल के फूल से की जाती है. ऐसे में उन्होंने पूजा अधूरी न छोड़ने का फैसला किया और अपनी एक आंख निकालकर भगवान शिव को अर्पित करने के लिए आगे बढ़े. श्रीहरि के इस अद्भुत समर्पण और अटूट श्रद्धा को देखकर भगवान शिव भावुक हो उठे. वे तुरंत अपने भक्त के सामने प्रकट हुए और उन्हें ऐसा करने से रोक दिया. भोलेनाथ ने भगवान विष्णु की आंख पहले की तरह कर दी।

    इसके बाद भगवान शिव ने श्रीहरि की भक्ति से प्रसन्न होकर उन्हें वरदान दिया. उन्होंने कहा कि आज की यह पावन तिथि अब वैकुंठ चतुर्दशी के नाम से प्रसिद्ध होगी. इस दिन जो भी श्रद्धालु भगवान शिव और भगवान विष्णु की एक साथ पूजा करेगा, उसे दोनों देवताओं की कृपा प्राप्त होगी. साथ ही मृत्यु के बाद उसे शिवलोक यानी कैलाश और विष्णुलोक यानी वैकुंठ धाम में स्थान मिलेगा।

    इसके बाद भगवान शिव ने भगवान विष्णु को सुदर्शन चक्र भेंट किया. तभी से इस दिन भगवान शिव और विष्णु की एक साथ पूजा करने की परंपरा चली आ रही है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved