
शारजाहः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) (Indian Premier League -IPL) के 51वें मैच में शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 8 विकेट से हरा दिया। जीत के लिए 91 रनों के लक्ष्य के साथ उतरी मुंबई इंडियन्स ने 2 विकेटों के नुकसान पर 8.2 ओवरों में ही 94 रन बना लिये।
ओपनिंग करने उतरे रोहित शर्मा ने 13 गेंदों में 22 रन बनाये। रोहित मारने के चक्कर में चेतन सकारिया की गेंद पर कैच आउट हो गये। इनके साथ उतरे ईशान किशन ने खुलकर बल्लेबाजी की। इन्होंने 25 गेंदों में ही नाबाद 50 रन ठोक कर मुंबई इंडियन्स के लिए लक्ष्य हासिल कर लिया। सूर्य कुमार ने भी 13 रनों की योगदान दिया।
इससे पहले मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला लिया। राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर सिर्फ 90 रन बना सकी। राजस्थान की ओर से सिर्फ एविन लुईस थोड़ा खुलकर खेल पाए। उन्होंने 19 गेंदों में 24 रन बनाये। यशस्वी जायसवाल ने 12, डेविड मिलर ने 15 और राहुल तेवतिया ने 12 रन बनाये। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। मुंबई की ओर नेथन कुल्टर-नाइल ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए, जिमी नीशम ने भी 3 विकेट चटकाये।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved