
नई दिल्ली। अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान (Taliban) को कब्जा जमाए ढाई महीने से ज्यादा गुजर चुके हैं. इसके बावजूद अब तक न तो किसी देश ने उसे मान्यता दी है और न ही वहां खूनखराबा कम हुआ है. अब भारत ने चुप्पी तोड़ते हुए अफगानिस्तान पर बड़ी पहल (NSA Level Regional Conference on Afghanistan) करने का फैसला किया है.
सूत्रों के अनुसार भारत पहली बार अफगानिस्तान (Afghanistan) मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन करने जा रहा है. NSA लेवल के इस सम्मेलन (NSA Level Regional Conference on Afghanistan) में केवल अफगानिस्तान से सटे हुए देश ही नहीं बल्कि उसके आसपास के एशियाई देशों को भी आमंत्रित किया गया है. इस सम्मेलन की अध्यक्षता भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार NSA अजित डोवल (Ajit Doval) करेंगे. सम्मेलन 10 नवंबर को दिल्ली में होगा.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved