
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) बीते लंबे समय से पोर्नोग्राफी केस (Pornography Case) के कारण मुश्किल में हैं. वहीं अब राज कुंद्रा (Raj Kundra) की जमानत के कुछ ही दिनों बाद एक और केस(Case) में उनका नाम आया है. इस बार धोखाधड़ी मामले (Fraud case) में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का नाम भी दर्ज है.
मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में नितिन बराई नाम के शख्स ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) , उनके पति राज कुंद्रा(Raj Kundra), काशिफ खान समेत कुछ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है. मामला साल 2014 का है, शिकायत के अनुसार राज और शिल्पा ने बराई से एक करोड़ से ज्यादा पैसों को लेकर धोखाधड़ी की है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved