
मुंबई। टीवी का सबसे बड़ा और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) कई बार खराब TRP का शिकार हो चुका है. हालांकि मेकर्स हर बार कोई ऐसा तरीका ढूंढ लेते हैं जिसके दम पर इसे फिर से पॉपुलर बना दिया जाता है. पिछले सीजन में जब शो की टीआरपी(TRP) बुरी तरह पिट गई तो मेकर्स ने शो में ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) की एंट्री करवाई थी. इसके बाद TRP को जबरदस्त बूम मिला था.
इस सीजन में भी शो की TRP कुछ खास अच्छी नहीं रही है. हालत ये है कि टॉप-10 की लिस्ट में भी बिग बॉस (Bigg Boss) जगह नहीं बना पा रहा है. इसी समस्या का हल मेकर्स अब पुराने तरीके से निकालना चाह रहे हैं. बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो(wild card contestant show) में रश्मि देसाई (Rashmi Desai) और देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) की एंट्री कराई जा सकती है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved