
नई दिल्ली। किसान नेता (Farmer leader) गुरनाम सिंह चढूनी (Gurnam Singh Chaduni) एमएसपी (MSP) को लेकर हरियाणा सीएम खट्टर के बयान (Khattar statement) पर भड़के (Furious) और कहा कि हो सकता है कि वह हमें यहां से जाने नहीं देना चाहते हों (Maybe he doesn’t want to let us go) ।
उन्होंने कहा कि आज किसान संयुक्त मोर्चा की बैठक में 2-3 बातों पर चर्चा हुई है जैसे एमएसपी की गारंटी, किसानों पर मुकदमे जो दर्ज़ हुए हैं उनको वापस लेने, जिन किसानों की मृत्यु हुई उनको मुआवज़ा देने और बिजली बिल के वापस लेने पर बातें हुईं हैं।
अगर मनोहर लाल खट्टर ऐसा कह रहे हैं कि एमएसपी देना संभव नहीं है तो हो सकता है कि वह हमें यहां से जाने नहीं देना चाहते हों, हो सकता है उनको इस आंदोलन को आगे भी चले रहने देने का मन हो… पराली जलाने को लेकर हमारे पास अभी कुछ लिखत में नहीं आया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved