
शिवपुरी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को शिवपुरी आए। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद सिंधिया पहली बार शिवपुरी पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो किया। सिंधिया के रोड शो में आए कई लोगों की जेब कट गई और मोबाइल चोरी चले गए। करीब आधा दर्जन लोगों की जेब कटी है और मोबाइल चोरी गए हैं।
शनिवार को रोड शो के दौरान सिंधिया के स्वागत में उनके समर्थकों ने शहर को बैनर-पोस्टरों से पाट दिया। इसमें बड़ी संख्या में उनके समर्थक व भाजपा नेतागण शामिल हुए। इस भीड़ के दौरान ही जेब कतरे सक्रिय रहे और उन्होंने मौके पर फायदा उठाते हुए लोगों व नेताओं की जेबें काट दी। लुधावली क्षेत्र के बंटी निगम ने बताया कि उनकी जेब कट गई और छह हजार रुपए चले गए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved