img-fluid

Pune: उड़ान भरते ही हवा में अटका IndiGo विमान का लैंडिंग गियर, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

November 15, 2026

पुणे: पुणे (Pune) से गुवाहाटी (Guwahati) जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट (IndiGo aircraft ) में रविवार सुबह उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद विमान की पुणे एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग (emergency landing) कराई गई। विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स समेत कुल 192 लोग सवार थे। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है और सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 (VT-IZE) ने सुबह पुणे एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। टेक-ऑफ के कुछ ही देर बाद पायलट को पता चला कि विमान का लैंडिंग गियर अंदर नहीं जा पा रहा है और बाहर ही अटका रह गया है। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी सूचना दी।


  • पायलट का अलर्ट मिलते ही पुणे एयरपोर्ट प्रशासन, एटीसी और इंडिगो के अधिकारियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। एयरपोर्ट का संचालन देखने वाली भारतीय वायुसेना (IAF) ने ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी। इसके बाद रनवे के आसपास दमकल की गाड़ियों, एंबुलेंस और इमरजेंसी रेस्क्यू टीम को हाई अलर्ट पर तैनात कर दिया गया।

    लैंडिंग से पहले एहतियात के तौर पर विमान ने रनवे के ऊपर से काफी नीचे उड़ान भरी, ताकि जमीन पर मौजूद स्पेशल लैंडिंग गियर की स्थिति को आंखों से देखकर जांच सकें। सब कुछ सामान्य पाए जाने के बाद सुबह 9:04 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई।

    दमकल की तीन गाड़ियों के घेरे में पहुंचा विमान
    लैंडिंग के बाद तय सुरक्षा नियमों के तहत तीन दमकल गाड़ियों और दो एंबुलेंस की निगरानी में विमान को ‘बे नंबर 7’ तक ले जाया गया। जब अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि कर ली कि विमान पूरी तरह सुरक्षित है और स्थिति नियंत्रण में है, तो सुबह 9:10 बजे ‘फुल इमरजेंसी’ हटा ली गई।

    इसके बाद विमान से एयरोब्रिज जोड़ा गया और सभी 192 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, इस पूरे ऑपरेशन में सभी एजेंसियों के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिला और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।

    दूसरी ओर, गुवाहाटी जाने वाले यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए इंडिगो बेंगलुरु से पुणे के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था कर रहा है, ताकि यात्रियों को ज्यादा परेशानी न हो।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved