
भोपाल। महिला कांग्रेस में चार उपाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब खंडवा और बुरहानपुर जिला कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया गया है। इनमें नगर और ग्रामीण दोनों शामिल हैं। गौरतलब है कि हाल ही में खंडवा लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव हुआ था, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह पूरनी हार गए थे। वहीं, इसी लोकसभा क्षेत्र में आने वाले बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के विधायक सचिन बिरला ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। खंडवा और बुरहानपुर में जिला अध्यक्ष ओंकार पटेल पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव के कट्टर समर्थक थे, जिन्हें उनके पद से हटा दिया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अरुण यादव के बीच चल रही तकरार फिर तेज हो गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved