नई दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से मिले कोविड-19 (Covid-19) के एक नये वेरिएंट ओमिक्रोन (Variant Omicron) अब धीरे धीरे भारत सहित पूरे दुनिया में फैल गया है। भारत में कोरोना के नये वेरियंट ओमिक्रोन (Variant Omicron) के मामलों में आए दिन बढ़ोत्तरी हो रही है।
मंगलवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार देश में ओमिक्रोन (Variant Omicron) के मामले इस समय 200 हो गए हैं, हालांकि खुशी की बात यह भी है कि इन मरीजों में 77 मरीज ठीक भी हो गए हैं।
ताजा आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में अब तक 54 मामले ओमिक्रोन के रिपोर्ट हो चुके हैं। वहीं दिल्ली में यह संख्या तेजी से बढ़ कर 54 हो गई है। तेलंगाना में 20, कर्नाटक में 19, राजस्थान में 18, केरल में 15, गुजरात में 14, उत्तर प्रदेश में 2, आंध्रप्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में एक-एक ओमिक्रोन के मामले रिपोर्ट किए गए हैं, हालांकि कुछ सैंपलों की जांच आना भी बाकी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved